Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 12:59 pm IST

नेशनल

यूपी : भाजपा 272 सीटों से भाजपा आगे


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में लगातार वोटों की गिनती जारी है रुझान देखकर यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि यहां भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है जी हां आंकड़ों की ओर ध्यान दिया जाए तो उत्तर प्रदेश में भाजपा 272  सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि सपा 12`1  सीटों पर है बीएसपी 6  पर कांग्रेस 3  पर और अन्य 1  पर नजर आ रहे हैं।आपको बता देगी गोरखपुर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे 40000 वोटों से आगे चल रहे हैं।  गोरखपुर शहर में विधानसभा सीट के लिए 12वीं चरण की काउंटिंग समाप्त हो चुकी है और नतीजा कुछ इस प्रकार है कि 40000 वोटों से मुख्यमंत्री योगी आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर करहल सीट से भाजपा के बागी स्वामी प्रसाद मौर्य  पिछड़ गए हैं जी हां स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार इस सीट से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के अशोक सिंह से करीब 9 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. यह सीट मुख़्तार अंसारी की परंपरागत सीट रही है. मुख़्तार अंसारी इस सीट से जेल में रहते हुए भी जीतते रहे हैं. 2017 में अब्बास अंसारी बसपा के टिकट पर घोसी सीट से लड़े थे और उनकी हार हुई थी। वहीं  जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में मतगणना की गिनती स्पष्ट हो रही है वैसे वैसे भाजपा दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा हैं। आपको बता दें लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालयों में रुझानों का असर कुछ ऐसा है कि समर्थक और कार्यकर्ता पूरी तरह के तरह से जीत के रंग में डूब गए हैं जी हां पार्टी कार्यालय में भगवा गुलाब उड़ रहा है।