Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 6:23 pm IST

मनोरंजन

अनुष्का और विराट अपने बीच वेकेशन से लौटे वापस, देखें तस्वीरें


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने काम के बीच वेकेशन के लिए एक साथ कुछ समय निकाला था। कपल अपनी बेटी वामिका के साथ कुछ दिन पहले मालदीव गया था। उन्होंने मालदीव से कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो एकदम परफेक्ट लग रही थीं। अब ये कपल वापस मुंबई लौट आया है।

विराट और अनुष्का को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां विराट सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे और अनुष्का पूरी तरह से काले रंग के कपड़ों में थीं। जब कपल अपनी कार से उतर रहा था तब कई लोगों को उनकी बेटी वामिका की एक झलक मिली।  

यहां देखें विराट और अनुष्का की तस्वीरें: