Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 9:00 am IST

नेशनल

मुंबई को दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी, इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत...


पीएम मोदी आज मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। एक वंदे भारत मुंबई से साईंनगर शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। 

पीएम, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुंबई से शिर्डी के साईंबाबा और मुंबई से पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन वरदान साबित होगी। वहीं अपने एक दिवसीय मुंबई दौरे में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिये मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से पीएम मुंबई उपनगर के मरोल जाएंगे। वो शाम को करीब 4.30 बजे मरोल में अल्जामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे।