रक्षाबंधन पर्व पर जिले में रोडवेज की 14 सेवाओं में से तीन सेवाओं का संचालन स्थगित रहा है। कई पर्वतीय रूटों में रोडवेज की सेवाएं न होने से पहाड़ जाने वाली बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल पाया। वह टैक्सी, केमू में 150 से 300 रुपये टिकट लेकर भाई के घर पहुंची जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। रक्षाबंधन पर्व पर शासन ने भाई के घर जाने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी लेकिन जिले में अधिकतर रूट पर बहनें मुफ्त यात्रा के लाभ से वंचित रहीं। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से 14 सेवाओं का संचालन रोजाना होता है। रक्षाबंधन पर्व पर तीन सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। वहीं कई पर्वतीय रूटों में रोडवेज बसों का संचालन ही नहीं होता है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र की कई रूटों में बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिला। बहने टैक्सी, केमू में 150 से 300 रुपये टिकट लेकर भाई के घर रवाना हुई। जिससे उनकी जेब ढीली हुई।