Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Apr 2023 9:30 pm IST

मनोरंजन

पिंक और व्हाइट ड्रेस में घर से बाहर घूमने निकली राहा, झलक देख खुश हुए फैंस, लुटाया प्यार


बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने  6 नवंबर, 2022 बेटी राहा को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। वहीं अब  राहा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें इस स्टारकिड ने एक क्यूट पिंक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है।
बता दें कि ये फोटो है कुछ समय पहले की है लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी लाडली को घर से बाहर घुमाने लेकर जा रहे हैं। वो राहा को प्रैम में लेटाकर वॉक पर लेकर आए हैं।  बता दें कि यह फोटो  उस वक्त की है जब रणबीर और आलिया राहा को लेकर नो-फोटो पॉलिसी का ऐलान कर चुके थे। इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।