Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 1:58 pm IST


10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद जब्त किए


नगर पंचायत भिकियासैंण ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया है। नगर पंचायत टीम ने बाजार से 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद जब्त किए। दुकानदारों को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया।अभियान में नगर पंचायत के ईओ अनिरुद्ध गौड़, महेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र, धन सिंह डंगवाल आदि मौजूद रहे। ईओ ने बताया है कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालो के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। नगर वासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान करने की अपील की।