चंपावत : पीजी कॉलेज लोहाघाट में पूर्व कैबिनेट मंत्री और पौधरोपण कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अरविंद पांडेय ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम के तहत पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हरियाली बरकरार रखने का संदेश दिया। पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अरविंद पांडेय ने कॉलेज परिसर पर पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समूचे विश्व को आक्सीजन देने का कार्य कर रहा है। इसके लिए जरुरी है कि सब लोग पर्यावरण के संरक्षण और सर्वधन के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यक्रर्ता 70 विधान सभा में 16 जुलाई तक हर बूथ में पौध रोपण करेंगे। उन्होंने सभी लोगों ने अपने घर से पौध रोपण की शुरूआत करने का आह्वान किया।