रणबीर कपूर की शमशेरा के रिलीज होने
का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी। जैसा कि उम्मीद थी,
फिल्म का प्रचार
जोरों पर है। अब लेटेस्ट
अपडेट अनुसार मराठी
एक्टर सुनील गोडसे फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
सुनील गोडसे के किरदार की एक तस्वीर खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अभिनेता ने लिखा, "शमशेरा का एक किरदार 22 जुलाई को रिलीज हो रहा है।"
करण मल्होत्रा की ओर से निर्देशित
शमशेरा में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके कैरेक्टर पोस्टर को दर्शक खूब
पसंद कर रहे हैं। फिल्म में वाणी कपूर, संजय दत्त, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, आशुतोष राणा और
आहना कुमरा सहित कई सितारे हैं। इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म
22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।