Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Oct 2021 8:00 pm IST


उपनल कर्मियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी, जानिए कैबिनेट के अन्‍य फैसले


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 29 प्रस्ताव आए। उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। साथ ही आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि की गई। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।

कैबिनेट बैठक के फैसले

-आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की वृद्धि की गई है

-6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे

-सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत

-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया

-परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए है

-विधायक निधि में 2 प्रतिशत कंटेजेंसी को एक प्रतिशत किया गया

-उपनल कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष होगी बढ़ोत्तरी