Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 30 Oct 2021 8:19 pm IST


हरिहर आश्रम पहुंचकर अमित शाह ने की पूजा अर्चना, संतों से लिया आशीर्वाद


हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि  महाराज से आध्यात्मिक भेंट कर देव-दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया।  आचार्यश्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि  महाराज ने अमित शाह  के साथ हिंदू धर्म आचार्य सभा के प्रमुख संत एवं शीर्षस्थ गणमान्य विभूतियों से आध्यात्मिक भेंट एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। इस दौरान स्वामी अवधेशानन्द गिरि  महाराज ने कहा कि राष्ट्र के सकल अभ्युदय एवं विश्व-कल्याण की मंगलकामना के लिए  अमित शाह  ने श्रीहरिहर आश्रम पधार कर भगवान महामृत्युंजय महादेव एवं श्री पारदेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन किया । इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी , भाजपाा के प्रदेश अध्यक्षष मदन कौशिक दन योगगुरु स्वामी रामदेव  महाराज (पतंजली योगपीठ), गीता ज्ञान संस्थानम्, कुरुक्षेत्र के प्रमुख गीता मनीषी  स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, हिन्दू धर्म आचार्य सभा के संयोजक पूज्य स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती  महाराज(राजकोट) ,  स्वामी निर्मलानंदनाथ  महाराज,प्रमुख-आदि चुन चुन गिरि मठ (कर्नाटक), आचार्य श्री कृष्णमणि  महाराज , प्रमुख : कृष्ण प्रणामी संप्रदाय (गुजरात- राजस्थान ), महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद सरस्वती, मुंबई( सुरत गिरि बँगला, हरिद्वार), राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी  एवं उत्तराखंड पुलिस के डी.जी.पी. श्अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।