जॉन अब्राहम जब भी परदे पर आते हैं लाखों लड़कियों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। एक्टर की जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग है, लेकिन जॉन का दिल तो सिर्फ एक लड़की के लिए धड़कता है। वह खुशनसीब लड़की हैं प्रिया रुंचल। प्रिय पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। जॉन को प्रिया से पहली ही नजर में प्यार हो गया था और एक्टर से बिना समय गंवाए झटपट शादी भी कर ली। प्रिया और जॉन साल 2014 में शादी के बंधन में बंध गए थे।
प्रिया अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, हालांकि खास मौकों पर इन्हें एक साथ स्पॉट किया जाता है। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि प्रिया रुंचाल का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं हैं। प्रिया लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि वह कोशिश भर किसी फिल्मी पार्टी और इवेंट का हिस्सा नहीं बनती हैं। बात की जाये अगर खूबसूरती की तो प्रिया किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उनकी फिटनेस भी जबरदस्त है। कहा जाता है कि जब जॉन अब्राहम एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात प्रिया रुंचाल से एक जिम में हुई थी। धीरे-धीरे प्रिया और जॉन की नजदीकियां बढ़ने लगीं और बिपाशा के साथ उनका रिश्ता कमजोर होने लगा। साल 2014 में 3 जनवरी को जॉन और प्रिया ने गुपचुप शादी कर ली और बिपाशा बसु से हमेशा के लिए दूरी बना ली।