Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 1:31 pm IST

राजनीति

जिले में भाजपा ने दोहराया इतिहास


पौड़ी: जिले की छह विधानसभा सीटों पर लगातार दूसरी बार बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर से इतिहास दोहराया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा ने जिले की सभी छह सीटों पर भगवा परचम लहराया था। साथ ही प्रदेश में पहली बार 57 सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाई थी। पौड़ी जिले में यह दूसरा मौका है जब भाजपा ने लगातार दूसरी बार सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की है। पौड़ी, यमकेश्वर और कोटद्वार सीट पर इस बार बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के चेहरे भी बदले थे। यमकेश्वर और पौड़ी में पार्टी के सिटिंग विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दाव खेला था। जबकि श्रीनगर, चौबट्टाखाल और लैंसडौंन विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा था।