Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 Jan 2023 5:56 pm IST

मनोरंजन

Desi Vibes with Shehnaaz Gill को लेकर परेशान हैं एक्ट्रेस, जानें किस बात का है डर


रियलिटी शो 'बिग बॉस' से घर-घर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अब जल्द ही वे फ़िल्मी दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। शहनाज़ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा वे अपने  वीडियोज और फोटोज की वजह से भी लाइमलाइट में बनी ही रहती है। म्यूजिक वीडियो के साथ ही इन दिनों शहनाज अपने शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill से भी खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं।

शो के कई एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं।  फैंस को भी ये सेलेब चैट शो बेहद पसंद आ रहा है।  बावजूद इसके शो को लेकर शहनाज के दिल में एक डर बना हुआ है। वहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आती हैं।  शो के पहले एपिसोड में राज कुमार बतौर गेस्ट नजर आये थे। उसके बाद विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना उनके सेलेब्रिटी चैट शो का हिस्सा बने। वहीं इस हफ्ते एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह प्रमोशन के लिए शो में पहुंची। इस तरह अब तक शो के 4 सफल एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं जिनमें शहनाज उसी अंदाज में दिखाई दी हैं जैसी वो हैं।