Read in App


• Tue, 15 Jun 2021 5:52 pm IST


अनवरत जारी है डॉक्टर विशाल गर्ग का सेवा अभियान



हरिद्वार। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग कोरोना काल में लगातार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी मदद दे रहे हैं। लाॅकडाउन एवं कोरोना क्रफ्यू के चलते आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सामने परिवार को चलाने की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। डा.विशाल गर्ग ऐसे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदों को आटा, दाल, चावल आदि वितरित कर मदद की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति भी आमजन को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। विशाल गर्ग ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मजदूर वर्ग रोजी रोटी से परेशान है। सभ्रांत नागरिकों को आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। विशाल गर्ग ने कहा कि लगातार मलिन बस्तियों, कालोनियों में राशन किट वितरित की जा रही है। इंदिरा बस्ती, निर्मला छावनी, ज्वालापुर टेंपो यूनियन एवं लाल मंदिर कोयला डिपो में गरीब असहाय लोगों को खद्व सामग्री वितरित की गयी। लगातार कोरोना पीड़ितों की भी मदद की जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा एवं धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। डा.विशाल गर्ग निर्धन परिवारों के लिए कोरोना काल में देवदूत की भूमिका निभा रहे हैं।
जगह जगह गरीबों को खाद्य सामग्री वितरित कर सभी को समाज सेवा की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर ना आएं। जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में जुटे रहें। काम धंधे कोरोना के चलते बंद हो गए हैं। ऐसे में श्रमिक वर्ग के परिवारों को मदद पहुंचायी जा रही है। निस्वार्थ सेवा भाव से ही सामाजिक कार्यो में योगदान देना चाहिए। राशन वितरित करने में अविनेश कौशिक, रविन्द्र कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, सतेंद्र चौधरी आदि ने सहयोग किया।