Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 11:05 am IST

नेशनल

पीएफआई के ट्वीटर अकाउंट पर चला केन्द्र का चाबुक, अदालत जाने को तैयार पीएफआई


आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार का चाबुक लगातार चल रहा है, पांच साल की पाबंदी लगाने के बाद अब उसका ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है।
 
संगठन पर केंद्र सरकार ने नकेल कस दी है। उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गैर कानूनी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर पाबंदी के साथ ही दो पन्नों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें संगठन की गतिविधियों से लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई का पूरा ब्यौरा है। 

इस बीच, पीएफआई से जुड़े और प्रतिबंधित किए गए संगठन कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया ने पाबंदियों को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताया है। संगठन का कहना है कि पाबंदी को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। संगठन ने आज ट्वीट किया, सीएफआई भारत में संगठन की सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक देगा। इसके साथ ही सभी आरोपों को अदालत में चुनौती दी जाएगी।