Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 7:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अब 10 नहीं सिर्फ 6 हजार इंजीनियर भर्ती करेगा फेसबुक, कारोबारी गिरावट को लेकर चेताया


फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इस साल 30 प्रतिशत कम इंजीनियर भर्ती करेगी। ये जानकारी कंपनी के मालिक मार्क जकरबर्ग ने दी। 

कंपनी के मुखिया मार्क जकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को चेताया कि, कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहें। यह गिरावट हाल के समय की सबसे बड़ी गिरावट हो सकती है। दरअसल मेटा साल 2022 में अमेरिका में 10 हजार इंजीनियर भर्ती करने वाली थी। लेकिन अब ये संख्या 6 से 7 हजार के बीच रह सकती है। भर्तियों पर मई से ही रोक लगा दी गई थी। 

कर्मचारियों को दिए अपने जकरबर्ग ने बताया कि, कंपनी खाली पदों को फिलहाल भरने के मूड में नहीं है। और अब परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सुधारेगी, साथ ही कुछ स्टाफ को बाहर भी करेगी जो कंपनी के मनमुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की बढ़ोत्तरी धीमी, मेटा कंपनी इस साल विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी को धीमा होते देख रही है। बीती तिमाही में पहली बार फेसबुक के सक्रिय यूजर्स घटे हैं। अमेरिका में मंदी की आशंका को भांपते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने लक्ष्यों को बदला है। एपल और गूगल के शेयर भी गिरे, लेकिन फेसबुक के शेयरों के दामों में कहीं तेज गिरावट हुईविश्व की इस सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी का बाजार मूल्य इस साल आधा रह गया है।