Read in App


• Tue, 8 Jun 2021 12:55 pm IST


" ओह माय गॉड 2 " में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ नज़र आएँगी यामी गौतम


अक्षय कुमार स्टारर " ओह माय गॉड " का जल्द ही सीक्वल आने वाला है। इसकी कास्ट भी फाइनल हो गयी है। " ओह माय गॉड 2 " में यामी गौतम नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी शामिल हैं। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल थे। बताया जा रहा है कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम रोल निभाएंगे।