Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 1:30 pm IST


पुस्तकों से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास


जीआइसी नाचती में छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों को अलग-अलग लेखकों की पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा पुस्तकें बच्चों का सर्वांगीण विकास करतीं हैं। प्रत्येक छात्र को मोबाइल की दुनिया से दूर हटकर पुस्तकों का पढ़ना होगा। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का प्रधानाचार्य दयाल कुमल्टा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा पुस्तकों का क्रेज कम हुआ है। अधिकतर बच्चे मोबाइल पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। पुस्तकों का विशेष महत्व है। जिसको लेकर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न लेखकों की पुस्तकों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकों का भी छात्र-छात्राएं अलग से अध्यन करेंगे। इस दौरान शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई।