Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Aug 2022 5:31 pm IST


निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन


उत्तरकाशी  : अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन अधिकारी त्रेपन सिंह राणा वन दरोगा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। जिसमें कार्यकारिणी का गठन करते हुए विनोद रावत को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिवेशन में संगठन की पूर्व की कार्य गतिविधियों की समीक्षा की जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सन्तोष व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी के लिए कुशलानन्द गौड़ को संरक्षक, विनोद सिंह रावत को अध्यक्ष, प्रियंका रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममराज चौहान को उपाध्यक्ष व प्रमोद नौटियाल को महामंत्री नियुक्त किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी तेजेश्वरी व संयुक्त मंत्री पद पर अरुण असवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।