Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 8:11 am IST


वैदिक मंत्रों और बोल बम से गूंजे शिवालय


उधमसिंह नगर-शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ पर शहर के शिवालय वैदिक मंत्रों से गूंज उठे। तड़के चार बजे से ही मंदिरों में भक्तों के साथ ही कांवड़ियों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से जलाभिषेक किया। इसके अलावा भक्तों ने भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भी चढ़ाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आए कई श्रद्धालु कोविड-19 के गाइडलाइनों का उल्लंघन करते भी नजर आए।