Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 8:30 pm IST


पिथौरागढ़ से लगे बैतड़ी में नेपाल पुलिस का वाहन खाई में गिरा, चार जवानों की मौत


पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैतड़ी जिले के सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ये जवान चुनाव ड्यूटी के बाद मतपेटी सदर मुकाम गोठलापानी में जमा करने के बाद पाटन की ओर जा रहे थे। तभी वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।