Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Apr 2022 4:13 pm IST


पूर्णागिरी मेले में धूम मचा रहे बागेश्वर पुलिस के रिंगाल के उत्पाद


बागेश्वर:  चम्पावत जिले के पूर्णागिरी मेले में बागेश्वर पुलिस परिवार द्वारा तैयार किए गए रिंगाल के उत्पाद धूम मचा रहे हैं। लोग जमकर इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। यह उत्पादत दो महीने के प्रशिक्षण के बाद पुलिस परिवार की महिलाओं ने तैयार किया है। मालूम हो कि उपवा की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के निर्देश के बाद जिले में दो महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मकसद भी महिलाओं को आत्मनिर्भर करना था। अब पूर्णागिरी मेले में लगे स्टौलों में यही उत्पाद बिक रहे हैं। इसमें सजावटी सामान अधिक है।