Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Jul 2022 4:00 am IST

अपराध

भोपालः नाले में मिला 25 वर्षीय महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस


भोपाल शहर के गांधी नगर इलाके में नाले में एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला के गले पर फंदे का निशान पाया गया है। 

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गोल्डन लेक होटल के पीछे नाले में एक अज्ञात महिला का शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।

इसके बाद पड़ोसी इस बारे में आसपास पूछताछ  की। जिसके बाद मृतक महिला की पहचान प्रताप वार्ड निवासी 25 वर्षीय शबाना के रूप में हुई है। जिसमें पता चला की वह अपने पति, देवर और सास-ससुर के साथ के साथ रहती थी।

शुरुआती जांच में पता चला, महिला ने विवाद के बाद घर में फांसी लगाई। यह देख उसके घर वाले डर गए और उन्होंने शव उठाकर अस्पताल के पीछे नाले में फेंक दिया।  फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।