Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Nov 2022 5:20 pm IST


होली विजडम ने राज्य स्तर क्विज में पाया प्रथम स्थान


चंपावत : होली विजडम के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।
मंगलवार को होली विजडम स्कूल के प्रबंधक संजय पंत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि सीमांत जनपद पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की जूनियर टीम में दिव्यांश गड़कोटी, अरमान पुनेठा, तनिष्क जोशी और सीनियर टीम में अनिरुद्ध गोस्वामी, गौरव पंत और वंशिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कविता पाठ में प्रांजलि लोहनी राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर शिक्षक दीपक वर्मा, हिम्मी पुनेठा, दिनेश गड़कोटी, जीवन पांडेय, गिरीश जोशी, बबीता जोशी, शिल्पा अधिकारी, हिमांशु खर्कवाल, भगीरथ सौराड़ी आदि ने खुशी जताई।