Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 2:30 pm IST


मानसूनी बारिश में आपदा के बाद टूटने लगी अपनों के मिलने की उम्मीद, 11 लोग अभी भी हैं लापता


मानसूनी बारिश में आपदा के बाद सरखेत गांव में मलबे में दबे पांच लोगों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। जिस घर में पांच लोग दबे थे उसकी खुदाई आंगन तक हो चुकी है, लेकिन मलबे में दबे लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में परिजनों की उम्मीद टूटने लगी है।  

सरखेत गांव में पांच लोग मलबे में दब गए थे। सोमवार सुबह से यहां मलबे में दबे लोगों की खोजबीन चल रही है। दो मशीनों से मलबे की खुदाई चल रही है। जिस घर में लोग दबे थे, खुदाई में उस घर के बाथरूम वाला हिस्सा बचा हुआ है। बाकी पूरा घर बह रखा है। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि घर के आंगन तक खुदाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।जिस घर में लोग दबे थे, वह पूरी तरह बह रखा है। बाथरूम वाला हिस्सा बचा है। बुधवार को क्यारियों से मलबे को हटाया जाएगा। एसडीआरएफ की ओर से आपदाग्रस्त इलाकों में राहत व बचाव का कार्य लगातार जारी है।