Read in App


• Sun, 6 Jun 2021 8:13 pm IST


डीएम ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधरोपणधारोपण


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इस पर दौरान उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की बात कही। 5 जून को हर वर्ष मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए। शनिवार को जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय परिसर में पौधे रोपित किए।