Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 10:42 am IST


पुलिस की गुंडागर्दी की शिकार महिला से एआईएमआईएम ने की मुलाकात


देहरादून: जोगीवाला चौकी पुलिस की पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती महिला से शुक्रवार को एआईएमआईएम के प्रतिनिध मंडल ने मुलाकात की। मौके पर संगठन ने ऐसा करने के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एआईएमआईएम के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कोरोनेशन अस्पताल में पीड़ित महिला से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े दुख का विषय कि महिला को नंगा कर कुरुरता पूर्ण रूप से बर्फ की सिल्ली पर लेटाकर मारा गया और करंट लगाया गया। पुरुष पुलिस कर्मचारियों के द्वारा ऐसा करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से मित्र पुलिस का दानवीय चेहरा झलका। उन्होंने कहा कि महिला को सरकार मुआवजा दे और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। बता दें कि जोगीवाला चौकी क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को खुलासे की उम्मीद में बुरी तरह पीटा था। इससे महिला गंभीर घायल हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।