Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Mar 2023 2:56 pm IST


मार्च के महीने में ही तपने लगी मुंबई, इस महीने लगातार दूसरी बार रही सबसे गर्म...


आमतौर पर मार्च के महीने में गर्मी पड़ना शुरु होती है लेकिन इस बार अभी से ही यानि मार्च के शुरुआती दिनों में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। 

बीते दिन मुंबई में तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस महीने लगातार दूसरी बार मुंबई सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से लगभग सात डिग्री ज्यादा है। अभी से यहां लू चलने लगी है। 

इन गर्म हवाओं के चलते मौसम विभाग ने तीन दिनों की हीट वेव की चेतावनी दे दी है। शुक्रवार से लेकर रविवार तीन दिनों तक मुंबई में हीट वेव का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने कहा कि, सोमवार से मुंबई में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि, कोंकण के अंदरूनी हिस्सों में बारिश की संभावना है। जिससे हवा का रूख बदल सकता है।