Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 2:04 pm IST


प्रोफेसर ओंकार सिंह बने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति


वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति को लेकर लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरकोर्ट बटलर प्राविधिकी विश्वविद्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर ओंकार सिंह को नया कुलपति नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है।