Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Jan 2022 1:28 pm IST


उत्‍तराखंड राज्य आंदोलन में आगे रहीं महिलाएं विधानसभा में हाशिए पर


उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए हुए आंदोलनों में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर सड़क पर आकर संघर्ष किया। लेकिन मातृशक्ति की यह आवाज अलग राज्य की विधानसभा में दबकर रह गई है। चुनावों में अलग राज्य को लेकर हुए संघर्षों के नाम पर सहानुभूति के वोट तो जुटाए जाते हैं लेकिन हिस्सेदारी की बात पर सियासी दल मौन साध लेते हैं। बीते चार विधानसभा चुनाव में कभी महिला विधायकों की संख्या दस प्रतिशत से ऊपर नहीं पहुंच पाई है।