Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 8:21 pm IST


उमा देवी से मिलीं दशज्यूला कांडई की चंडिका


देवरा यात्रा के साथ चल रहे ग्रामीण धीर सिंह ने बताया कि देवी यात्रा 15 अक्तूबर से क्षेत्र भ्रमण पर है। जिसके तहत देवी की यात्रा प्रयागों, धार्मिक स्थानों सहित धियाणियों के पास पहुंचती। इस दौरान देवी धियाणियां देवी से कुलशक्षेम और सुख समृद्धि की कामना करती है। सोमवार को यहां पहुंची देवी ने उमा देवी मंदिर सुभाषनगर सहित मुख्य मंदिर पुजारी गांव भी पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद ढोल दमाऊं की थाप पर देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। इस दौरान रविंद्र सिंह, जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह सहित कई स्थानीय लोग और महिलाएं शामिल थे।