Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 9:00 pm IST

नेशनल

ढ़ह गया रावण का जलता हुआ पुतला, पुतले के नीचे दबे लोगों के चेहरे पर दिखी दहशत


हरियाणा के यमुनानगर शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले से लकड़ी निकालना लोगों को भारी पड़ गया। लकड़ी निकालने के दौरान रावण का 70 फीट ऊंचा जलता हुआ पुतला उनके ऊपर गिर गया। 

जलते हुए रावण के पुतले के नीचे सात लोग दब गए। लोगों पर पुतला गिरता देख मैदान में चीख पुकार मच गई। और लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मचारी पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं जबकि दो लोगों के कपड़ों में आग लग गई वहीं दो अन्य लोग पटाखों की चपेट में आने से झुलस गए। 

ऐसे में लोगों को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद भी लोग नहीं माने और रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ते रहे। घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, पुतले के नीचे से दबे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन उनके चेहरों पर दहशत झलक रही थी।