Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 8:00 am IST


दो दिन की बारिश के बाद मौसम में ताजगी


रुद्रप्रयाग: जिले में दो दिनों की बारिश के बाद अब जाकर मौसम सुहावना हुआ। हालांकि कुछ देर बादलों के चलते लोगों को धूप के लिए तरसना पड़ा किंतु गुरुवार दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। इधर सुबह शाम को ठंड काफी बढ़ गई है। दोपहर में चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं ऊंचे स्थानों और गांवों में लोगों को कड़कडाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग इससे बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।