Read in App


• Fri, 27 Sep 2024 4:44 pm IST

अपराध

खटीमा में महिला के साथ दुष्कर्म , दो गिरफ्तार


ऊधम सिंह नगर : खटीमा सीमांत के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह अपनी ताई के घर रहने लगी। कुछ दिन बाद वह वहां से चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाजार में उसकी एक परिचित महिला मिली। वह उसके रहने की व्यवस्था और नौकरी लगाने की बात कहने लगी। इस दौरान उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। आरोप है कि देर शाम उक्त महिला ने अपने भतीजे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह उन लोगों के लिए खाना बनाने लगी। देर रात आरोपी युवक और महिला शराब पीने लगे। उन्होंने उससे भी शराब पीने को कहने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। वह भागकर बाहर आई लेकिन दोनों उसके पीछे-पीछे आ गए। इस दौरान जबरन उसे कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।