Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Jan 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

टीवी जगत का बड़ा नाम बन चुकी हैं गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, ‘ससुराल गेंदा फूल' शो से घर-घर बनाई पहचान


फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी भी एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। हालांकि वह बीते कुछ समय से टीवी और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कहा जा रहा है कि वे जल्द ही वापसी की तैयारी कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा रागिनी खन्ना की।
टीवी सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल' में सुहाना का किरदार निभाने वाली रागिनी खन्ना बीते कुछ सालों से इस चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस को आज भी उनका इंतजार है। रागिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है।
ग्लैमर और स्टाइल के मामले में भी गोविंदा की भांजी रागिनी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल' से घर-घर पहचान बना चुकीं रागिनी खन्ना का लुक काफी बदल गया है। वे अब पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस भी हो गई हैं। रागिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ करके दिखाएंगी' से किया था।

इसके बाद वो ‘भास्कर भारती', ‘देख इंडिया देख', '10 का दम', ‘बिग मनी', कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में भी नजर आई। रागिनी ने टीवी पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया। वे  ‘गुड़गांव', ‘पोशम पा', ‘घूमकेतु', पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम'आदि फिल्मों में भी नजर आई थी।