Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Sep 2021 4:02 pm IST


सीएम तक गई बात, तब डीआईजी ने संभाला मोर्चा


हल्द्वानी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के हस्तक्षेप के बाद दो दिनों से जारी देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। डीआईजी के अनुसार व्यापारियों और पुलिस के बीच सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी को फोन कर इस मामले का जल्द समाधान करने के लिए कहा तो ट्रैफिक अधिकारी, सीपीयू के कर्मचारियों और देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बहुउद्देशीय भवन में बैठक बुलाई गई। मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी से ट्रक जब पहाड़ जाते हैं तो पुलिस जगह-जगह चालान काटती है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस या सीपीयू के चालान करने का उद्देश्य हादसों को रोकना है। किसी को चालान के लिए कोटा निर्धारित नहीं किया जाता है।