Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Apr 2022 6:25 pm IST

मनोरंजन

पायल रोहतगी के ब्वायफ्रेंड संग्राम सिंह ने साधा मुन्नवर फारुकी पर निशाना


कंगना रनोट की अत्याचारी जेल में कंटेस्टेंट का सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा है। जब-जब कंटेस्टेंट राहत की सांस लेते हैं तो मेकर्स ऐसा ट्विस्ट ले आते हैं। वैसे तो कंगना की अत्याचारी जेल में सभी कैदी अपना शातिर दिमाग लगाने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन कंगना और दर्शकों को जो इस बैड एस जेल में सबसे शातिर खिलाड़ी लगता है वह है मुन्नवर फारुकी। जो अपनी बातों में अक्सर कैदियों को फंसा लेते हैं। शो में मुन्नवर फारुकी जहां कुछ लोगों के अच्छे दोस्त हैं तो वही अक्सर उनका और पायल रोहतगी का घर में झगड़ा देखने को मिलता है। अब हाल ही में पायल के ब्वायफ्रेंड संग्राम सिंह ने मुनव्वर पर निशाना साधते हुए उन्हें मंथरा बताया है।संग्राम सिंह ने  हल ही में दिए एक  इंटरव्यू में मुनव्वर फारुकी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लॉकअप की मंथरा हैं। संग्राम सिंह ने कहा, 'जिस तरह से आजमा के साथ बर्ताव किया गया है, मैं ये नहीं कह रहा वह सही हैं, लेकिन किसी लड़की पर आप कैसे हाथ उठा सकते हैं। अगर आपने नोटिस किया हो तो जब ये सब हो रहा था तो जेल के अन्य कैदी जैसे मुन्नवर, अंजलि और प्रिंस जो लड़ाई रोक सकते थे, वह खड़े होकर ताली बजा रहे थे। अंजलि जो खुद एक लड़की हैं, वह जीशान की मदद कर रही थी'। संग्राम ने आगे कहा, 'रामायण का काण्ड किसकी वजह से हुआ था आपको याद है ना, उसका कारण रावण नहीं, बल्कि मंथरा थीं। इस लॉकअप जेल की मंथरा मुनव्वर फारुकी हैं'।