Read in App


• Wed, 9 Jun 2021 11:29 am IST


अनिल बलूनी के ट्वीट से मची सियासी हलचल


भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी के ट्वीट से सियासी हलचल मच गई है। बलूनी ने एक ट्विट किया कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार नौ जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी। राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।