Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 5:04 pm IST


देवप्रयाग, गजा और नैनबाग में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया


टिहरी : स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका देवप्रयाग के कर्मचारियों ने तीर्थनगरी में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। पालिका ने संगम स्थल से टचिंग ग्राउंड बेली बैंड करीब पांच किमी.में प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। नरेन्द्रनगर के गजा नगर पंचायत की ओर से गजा कस्बे सहित आसपास की सड़कों में बिखरे प्लास्टिक को एकत्रित कर व्यापारियों और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर और ग्राम टटोर में स्वच्छता अभियान चलाकर इधर-उधर बिखेरे पॉलीथिन को एकत्रित कर उसका निस्तारण कर ग्रामीणों को भी जागरुक किया।