देश के दिल राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने लोगों में गुस्सा भर दिया है। आम हो या नेता सभी में आक्रोश है।
वहीं अब इस केस में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा।
गौरतलब है कि, संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। और वो दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला ने आज से पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। लड़की के पिता की शिकायत के बाद मामला का पता चला।