Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Mar 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

करणवीर वोहरा ने पत्नी के मिसकैरेज को लेकर किया बड़ा खुलासा


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स हर दिन नए खुलासे करते रहते हैं। अब टीवी अभिनेता करणवीर वोहरा ने पत्नी टीवी अभिनेत्री तीजे सिद्धू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि तीजे सिद्धू का मिसकैरेज हो गया था। उस समय अभिनेता और उनकी पत्नी भावनात्मरूप से काफी टूट गए थे। उनका यह मिसकैरेज तीसरी बेटी के जन्म से पहले हुआ था।इस बात का खुलासा करणवीर वोहरा ने लॉक अप में मेंटल हेल्थ टास्क के दौरान बात करते हुए किया। दरअसल शो में निशा रावल अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए पति करण मेहरा के साथ हुए विवाद के बारे में बताती हैं। उनकी इस बाद को सुनने के बाद करणवीर वोहरा बाथरूम से जाकर जोर-जोर से रोने लगते हैं। फिर वह निशा रावल के पास आते हैं उन्हें गले लगाते हुए अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हैं।करणवीर वोहरा कहते हैं, 'जिया से पहले हमने कोविड के दौरान अपना बच्चा खो दिया था। हम किसी को बताने से बहुत डर रहे थे क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि लोग कहें, 'अरे यार ये क्या हो गया, कैसे हो गया, क्यों हो गया। शायद हम खुद को लोगों की बातों से बचा रहे थे। हमें अपने परिवार, रिश्तेदारों से भी झूठ बोलना पड़ा था। जब हम मेंटल हेल्थ की बात करें तो इसकी शुरुआत घर से ही होती है।'अभिनेता ने आगे कहा, 'घरवाले कुछ बोलते हैं, शायद उनका मतलब वह नहीं होता होगा। जबकि वह चिंता करते हैं इस वजह से बोलते हैं। उनके (पत्नी तीजे सिद्धू) परिवार को नहीं पता था, मेरे परिवार को नहीं पता था। उस वक्त हमें लगा कि हम भावनात्मक तौर पर टूट गए गए थे। हमें अपने घर से मेंटल हेल्थ की शुरुआत करनी चाहिए। बाइपोलर होना, ट्रांसवुमन होना या चीजों को खो देना यह सब जिंदगी का हिस्सा है।'