Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 4:15 pm IST


उत्तराखंड मानसरोवर पर क्या बोले अनिल बलूनी


राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने हाल ही में  नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की इसी के चलते उन्होंने उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा के व्यापक संचालन का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लिपुलेख, पिथौरागढ़ से सहज और सुगम यात्रा का विकल्प तैयार हो सकता है। वहीं ऐसा होने पर यह यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी व पर्यटन की लाइफ लाइन बन सकती है।आपको बता दें, कि लगभग ग्यारह सौ श्रद्धालु ही इस यात्रा की अनुमति प्राप्त कर पाते हैं बलूनी ने विदेश मंत्री से कहा कि प्रतिवर्ष लाखों लोग यह पवित्र यात्रा विभिन्न मार्गों से करते हैं, लेकिन उत्तराखंड के मार्ग से सीमित संख्या में लगभग ग्यारह सौ श्रद्धालु ही इस यात्रा की अनुमति प्राप्त कर पाते हैं। अगर इस मार्ग (लिपुलेख, पिथौरागढ़) से निर्बाध यात्रा प्रारंभ होती है तो यह उत्तराखंड के पर्यटन और आर्थिकी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।