Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 4:21 pm IST

अपराध

शातिर ने किया 52 लाख का गबन, जानिए क्या है मामला


देहरादून: एक शातिर ने कंपनी से 52 लाख का सामान लेकर गोदाम में पहुंचाने के बजाय बीच में ही गबन कर दिया। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, आरोपित ने 2019-20 में कंपनी के नाम पर रिलायंस जियो के आईटी पार्क स्थित गोदाम से उपकरण लिए। आरोपित को उपकरण माजरा स्थित गोदाम में जमा करने थे, लेकिन उसने उनका इस्तेमाल कहीं और ही किया। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित अंकुर कुमार निवासी पुष्कर नगर अमरोहा यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।