Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Apr 2023 9:22 am IST

मनोरंजन

Akanksha Suicide Case: पुलिस ने समर सिंह को किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप


भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह को ख़ुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। 
गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गत गुरुवार को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दरअसल, दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की तरफ से  प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का अरेस्ट कर लिया गया है जबकि संजय सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बता दें कि आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाया गई थीं।