Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Apr 2022 6:04 pm IST


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया


पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम और बेलगाम होती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को भगत सिंह चौक पर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाने के लिए पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। केंद्र की मोदी सरकार केवल चुनाव नतीजों का इंतजार कर रही थी।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। भाजपा सरकार में किसी गरीब की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रतिदिन मूल्य बढ़ाने का कार्य करके गरीब की कमर तोड़ने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पानी की तरह पैसा बहाया था। अब वही पैसा जनता से वसूला जा रहा है।