एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है। दुष्कर्म के साथ एसपी देहात ने वीडियो की भी गंभीरता से जांच करने की बात कही। यह वीडियो कहां का है, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है।