Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Jan 2022 1:41 pm IST


चट्टान गिरने से कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा हाईवे 15 घंटे बंद रहा


कर्णप्रयाग-अल्मोडा हाईवे पर चट्टान गिरने से हाईवे करीब 15 घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से सोमवार सुबह चार बजे से ही कई वाहन यहां पर फंसे रहे। हाईवे खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रविवार रात आठ बजे कुलसारी के पास मल्यौ पहाड़ में हाइवे पर चट्टान टूटकर गिरने से हाईवे आवाजाही के लिए बंद हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी से मलबा हटाकर हाईवे यातायात के लिए बहाल किया। वहीं, थराली-देवाल मार्ग पर सौगांव के पास चीड़ का पेड़ गिरने के बाद सड़क बंद हो गई। लोनिवि ने जेसीबी ने पेड़ हटाकर सड़क खुलवाई। वहीं तलवाड़ी-सेरा विजयपुर, कुलसारी-झिंझोली, कुलसारी-रेई, देवाल-चोटिंग, नंदकेशरी-जौला, ग्वालदम-चिडंगा सड़कें बंद हैं। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि सड़कों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। जल्द सड़क खोल दी जाएगी।