Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Sep 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

सगाई की खबरों पर तेजस्वी प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये हमारा प्राइवेट...


टीवी जगत के सबसे खूबसूरत कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिन स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सॉलिटेयर रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-बिग डे। फिर क्या तेजस्वी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।  जिसके बाद खबरे आने लगी की एक्ट्रेस ने करण के साथ इंगेजमेंट कर ली है। जिसपर अब तेजस्वी प्रकाश ने अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वो जल्द ही करण कुंद्रा कुंद्रा से इंगेजमेंट करने वाली हैं।  इस पर उन्होंने कहा कि करण से पूछना चाहिए कब है इंगेजमेंट? और अगर हम इंगेजमेंट के लिए तैयार भी होते हैं तो इस पर कॉमेंट नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि ये बहुत ही प्राइवेट मुद्दा है। फिलहाल आपको बता दें तेजस्वी और कऱण की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। इस शो में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज भी किया। फिलहाल अब करण और तेजस्वी के फैंस दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।