Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 8:30 am IST


कांगे्रस ने आर्य पर हुए हमले का किया विरोध


बाजपुर में कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हमले के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने पौड़ी में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और मामले में सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आर्य को सुरक्षा देने की भी मांग प्रदेश सरकार से की। बाजपुर में आर्य पर हमले के बाद कांग्रेस प्रदेश हाईकमान ने प्रदेश भर के शहरों और सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का ऐलान शनिवार को ही कर दिया था।