Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 7:00 am IST


प्रकाश पंवार बने आप के जिलाध्यक्ष


आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशों पर अगस्त्यमुनि के प्रकाश सिंह पंवार को आम आदमी पार्टी का रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पंवार बीते 1013 से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कप्रवान ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की। जबकि जिला कार्यकारिणी में जोत सिंह बिष्ट, राकेश सिंह नेगी, प्यार सिंह नेगी, केपी ढौडिंयाल, पुरुषोत्तम चन्द्रवाल, चन्द्रशेखर भट्ट, बलवीर पंवार, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार, दीपक बुटोला, अरविंद पंवार शामिल है। प्रकाश पंवार के जिलाध्यक्ष बनने पर केपी ढौडिंयाल, प्यार सिंह नेगी, जोत सिंह बिष्ट, राकेश नेगी, सुमंत तिवारी, विजय चमोला, बलवीर पंवार, सुनील भट्ट, विलोचन पंत आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।